पंजाब में गैंगस्टरों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का राज्यव्यापी अभियान लगातार जारी है। अभियान के 216वें दिन पुलिस ने पूरे प्रदेश में एक साथ बड़े स्तर पर कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में 651 स्थानों पर छापेमारी की गई।
460 लोगों की गिरफ्तारी
पुलिस की इस कार्रवाई में 460 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का मकसद आपराधिक नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करना और गैंगस्टर गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से शिकंजा कसना है।
हथियार भी बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 हथियार भी बरामद किए। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक संपर्कों की जांच की गई।
अब तक 64,218 गिरफ्तारियां
सरकार के अनुसार, गैंगस्टरों और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे इस राज्यव्यापी अभियान के तहत अब तक कुल 64,218 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। लगातार की जा रही कार्रवाई को पंजाब में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और संगठित अपराध पर रोक लगा रहा है।
