जाब की भगवंत मान सरकार ने ठेका आधार पर काम कर रहे मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन कर्मचारियों को हर वैक्सीनेशन सेशन के लिए ₹525 का विशेष प्रोत्साहन भत्ता दिया जाए।
महीने में ₹2,100 तक अतिरिक्त कमाई
सरकार के इस फैसले के तहत एक कर्मचारी को अधिकतम चार वैक्सीनेशन सेशन का प्रोत्साहन मिल सकेगा। यानी महीने में अतिरिक्त आय ₹2,100 तक बढ़ सकती है। इससे स्वास्थ्य विभाग में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को सीधा आर्थिक फायदा मिलेगा।
कर्मचारियों की दूसरी मांगों पर भी चर्चा
हरपाल चीमा ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर हुई कैबिनेट सब-कमेटी की बैठकों के दौरान यह निर्देश दिए। Contract Multipurpose Health Worker Union के प्रतिनिधियों ने इस फैसले के लिए सरकार का आभार जताया। कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म अलाउंस और टूर अलाउंस से जुड़े प्रावधानों पर भी चर्चा हुई।
नियमित करने की मांग पर भी आगे बढ़ेगा मामला
मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर्स की सेवाओं को नियमित करने की मांग को भी संबंधित कमेटी के सामने भेजने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि कर्मचारियों की जायज मांगों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर विभागों को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।
