
Punjab से बड़ी खबर सामने आ रही है। भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को आज एक बार फिर अदालत में पेश किया गया।
4 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद विजिलेंस विभाग ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने रमन अरोड़ा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। रमन अरोड़ा के वकील दर्शन सिंह दयाल ने अदालत में पहले दी गई दलीलों को ही दोहराया।
अब रमन अरोड़ा अगले 14 दिन तक जेल में रहेंगे। विजिलेंस विभाग मामले की गहराई से जांच कर रहा है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है।
यह मामला पंजाब की राजनीति में हलचल मचा रहा है और आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।