भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोगा में आयोजित समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए सबसे अधिक बलिदान पंजाबियों ने दिए हैं। अनगिनत कुर्बानियों और शहादतों के बाद हमें यह आज़ादी मिली है, और इन्हीं बलिदानों की बदौलत आज हम स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं।
मंत्री बैंस ने कहा कि एक समय पंजाब को नशे के दाग और गलत छवि का सामना करना पड़ा था, लेकिन मौजूदा सरकार इस कलंक को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त पंजाब बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है और राज्य की छवि को फिर से सही दिशा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
हरजोत बैंस ने बताया कि नशे के खिलाफ यह जंग केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि समाज और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लड़ी जा रही है। इसके साथ ही, बच्चों को शुरुआत से ही नशे से दूर रहने की शिक्षा देने के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में विशेष सामग्री शामिल की गई है। मंत्री ने कहा कि इस संगठित प्रयास से पंजाब को नशामुक्त बनाने का सपना जल्द ही साकार होगा।
