पंजाब में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदियों और नालों का जलस्तर तेज़ी से ऊपर जा रहा है। हालात को देखते हुए पंजाब सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए हर जिले में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है।
24 घंटे मिल सकेगी मदद
राज्य सरकार ने कहा है कि ये कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत संपर्क कर सकें। यहां से न सिर्फ़ बाढ़ से जुड़ी जानकारी मिलेगी बल्कि राहत और बचाव कार्यों के लिए भी लोग सहायता मांग सकते हैं।
जिला वार जारी हुए फोन नंबर
सरकार ने सभी जिलों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिन पर लोग कॉल करके अपनी समस्याएं बता सकते हैं या मदद मांग सकते हैं। कुछ प्रमुख जिलों के नंबर इस प्रकार हैं:
-
रूपनगर (रोपड़): 01881-221157
-
गुरदासपुर: 01874-266376 / 1800-180-1852
-
पठानकोट: 01862-346944
-
अमृतसर: 01832-229125
-
तरणतारन: 01852-224107
-
लुधियाना: 0161-2520232
-
जालंधर: 0181-2224417 / 94176-57802
-
पटियाला: 0175-2350550 / 0175-2358550
-
मुक्तसर साहिब: 01633-260341
-
बठिंडा: 0164-2862100 / 0164-2862101
-
फाजिल्का: 01638-262153 / 01638-260555
ग्रामीण और शहरी इलाकों के लिए राहत
इन कंट्रोल रूम्स के ज़रिए प्रशासन को सीधा ज़मीनी स्तर से जानकारी मिलेगी। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाना आसान होगा और फंसे हुए लोगों को तुरंत निकाला जा सकेगा। ग्रामीण इलाकों के अलावा शहरों में भी इन नंबरों पर संपर्क करके मदद ली जा सकती है।
सरकार ने की अपील
पंजाब सरकार ने जनता से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या जानकारी छुपाने की बजाय तुरंत कंट्रोल रूम्स पर सूचित करें। इससे प्रशासन को तेजी से एक्शन लेने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने में मदद मिलेगी।
प्रशासन सतर्क मोड में
सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को हालात पर लगातार नज़र रखने के निर्देश दिए गए हैं। राहत दलों को तैयार रखा गया है और जरूरत पड़ने पर सेना की मदद लेने की भी योजना बनाई गई है। सरकार का कहना है कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर संभव तैयारी की जा रही है।
