पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए 72 मेडिकल अफसरों को पदोन्नत किया है। सभी अफसरों को अब सीनियर मेडिकल अफसर के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तैनाती के आदेश भी जारी
सरकार ने न केवल पदोन्नति दी बल्कि साथ ही उनकी नई तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए हैं। बदली और पदोन्नति की पूरी सूची विभाग की ओर से साझा की गई है। इस फैसले से स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।






