आज के समय में क्रेडिट कार्ड लोगों की रोजमर्रा की ज़रूरत बन चुके हैं। खरीदारी, ऑनलाइन बिल भुगतान और यात्रा—हर जगह इनका इस्तेमाल बढ़ रहा है।
लेकिन जहां सुविधा बढ़ती है, वहीं ठगी का जोखिम भी बढ़ जाता है। अब क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर नया साइबर फ्रॉड तेजी से फैल रहा है।
सिर्फ एक कॉल, एक लिंक और एक OTP… और पलक झपकते ही अकाउंट का बैलेंस गायब!
कैसे रचते हैं स्कैमर्स पूरा जाल?
इस ठगी की शुरुआत एक सामान्य सी कॉल या मैसेज से होती है।
स्कैमर्स खुद को बैंक अधिकारी बताकर कहते हैं कि आपका क्रेडिट कार्ड लिमिट तुरंत बढ़ सकती है।
लोग लाभ सोचकर उनकी बातों में आ जाते हैं और भेजे गए लिंक पर क्लिक कर लेते हैं।
-
लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नकली बैंक पेज खुल जाता है।
-
यहां पर दर्ज की गई जानकारी सीधे ठगों के पास पहुंच जाती है।
-
इसके बाद स्कैमर आपके मोबाइल पर आए OTP के बारे में पूछते हैं,
यह कहकर कि “OTP बताएंगे तभी लिमिट बढ़ेगी।”
जैसे ही आप OTP बताते हैं, उसी समय आपके कार्ड से पैसे उड़ा लिए जाते हैं।
कई मामलों में यह रकम लाखों रुपये तक पहुंच जाती है।
लोग होते हैं सबसे बड़ी गलती—OTP शेयर करना
अधिकतर लोग सोचते हैं कि कॉल बैंक से ही आया है, इसलिए वे OTP साझा कर देते हैं।
जबकि बैंक बार-बार चेतावनी देता है कि वह कभी भी OTP, पिन, CVV या कार्ड नंबर नहीं मांगता।
ठग इसी भरोसे का फायदा उठाकर खातों से पैसा उड़ा लेते हैं।
कैसे बचें इस क्रेडिट कार्ड लिमिट फ्रॉड से?
इस स्कैम से बचना मुश्किल नहीं, बस कुछ सावधानियां जरूरी हैं:
किसी भी लिंक पर तुरंत क्लिक न करें
अगर लिमिट अपग्रेड का मैसेज आए, पहले जांचें।
शकास्पद लिंक खोलने से बचें।
OTP किसी के साथ साझा न करें
OTP सिर्फ आपके काम के लिए है।
बैंक इसे कभी नहीं मांगता।
कॉल पर कार्ड विवरण न दें
चाहे कॉल कितनी भी असली लगे,
कार्ड नंबर, CVV, पिन और पासवर्ड कभी न बताएं।
बैंक की आधिकारिक हेल्पलाइन पर ही बात करें
अगर सच में लिमिट बढ़ानी हो,
तो सीधे अधिकृत बैंक नंबर पर कॉल करें।
मोबाइल अलर्ट और सुरक्षा फीचर ऑन रखें
-
मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन
-
ट्रांजैक्शन अलर्ट
-
समय-समय पर स्टेटमेंट चेक
ये सभी आपकी सुरक्षा बढ़ाते हैं।
