पंजाब के जापान दौरे का तीसरा दिन बेहद खास रहा। टोकाई सिटी में जापानी स्टील कंपनी Aichi Steel और भारतीय कंपनी Vardhaman Speciality Steel के बीच एक महत्वपूर्ण MoU साइन किया गया। यह समझौता आने वाले समय में पंजाब के उद्योगों के लिए नए अवसर खोलने वाला माना जा रहा है।
नई तकनीक और विशेषज्ञता साझा होगी
समझौते के अनुसार, Aichi Steel वर्धमान को नई तकनीक, आधुनिक उत्पाद विकास और प्रक्रिया डिजाइन के मामलों में तकनीकी सहायता देगी। कंपनी अपनी ग्लोबल क्वालिटी स्टैंडर्ड्स, बेस्ट प्रैक्टिस और गुणवत्ता सुधार से जुड़े अनुभव भी साझा करेगी। इससे पंजाब की स्टील इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और ज्ञान का बड़ा फायदा मिलेगा।

R&D और संयुक्त मूल्यांकन में भी साथ
MoU के तहत दोनों कंपनियां संयुक्त रिसर्च एंड डेवलपमेंट, वेंडर मूल्यांकन और तकनीकी क्षमता बढ़ाने से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर भी मिलकर काम करेंगी। यह सहयोग स्थानीय उद्योगों को अधिक प्रतिस्पर्धी और बेहतर उत्पादन क्षमता वाला बनाने में मदद करेगा।
पंजाब के उद्योगों को नई रफ्तार
इस साझेदारी से न सिर्फ वर्धमान ग्रुप को, बल्कि पूरे पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समझौते से राज्य में नई तकनीक आने के साथ—साथ रोजगार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे।
