पंजाब में दिल के मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज देने के लिए मान सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पतालों को ‘हब एंड स्पोक मॉडल’ से जोड़ा गया है, जिससे इलाज की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और तेज़ हो गई है।
समय पर मिलेगा सही इलाज
इस नई व्यवस्था के तहत दिल के मरीजों को जल्दी पहचान कर उन्हें सही अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा। इससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उनकी जान बचाने की संभावना बढ़ेगी। यह मॉडल खास तौर पर गंभीर मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
पारदर्शिता और निगरानी पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी इस योजना में दोहरे तरीके से काम कर रही है। एक ओर एंटी-फ्रॉड स्टेट यूनिट बनाई गई है, वहीं दूसरी ओर जिला स्तर पर मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। पहले कंपनी मामलों की जांच करती है और फिर अधिकारी जाकर सुनिश्चित करते हैं कि मरीज को किसी तरह की परेशानी न हो और कोई धोखाधड़ी न हो।
मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ
इस पहल का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बिना किसी रुकावट के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। इससे इलाज की प्रक्रिया पारदर्शी होगी और मरीजों को भरोसेमंद सुविधा मिलेगी।
