पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में संत समाज और विद्वानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य भगत श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा करना था।
राज्यभर में होंगे भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पवित्र अवसर को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। पूरे पंजाब में कीर्तन दरबार, सेमिनार, ड्रोन शो, मैराथन और शोभा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के जरिए गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और संदेश को देश-विदेश तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

खुरालगढ़ साहिब में मुख्य कार्यक्रम
इस मौके पर तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है और विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

संत समाज का मिला सहयोग
मुख्यमंत्री ने संत समाज द्वारा दिए जा रहे सहयोग और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के लिए एक खास अवसर है और इसे पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
