पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने शुकराना यात्रा के दौरान हलका रूपनगर में संगत को संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। जनसैलाब देखकर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया और इसे जनता के समर्थन का संकेत बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से ही उनकी सरकार को बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लाने की ताकत मिली। उन्होंने गुरु साहिब का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कानून पंजाब की आस्था और मर्यादा की रक्षा के लिए बनाया गया है।
Bhagwant Mann ने स्पष्ट कहा कि पवित्र ग्रंथों की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब की मर्यादा और लोगों की धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांति और एकता बनाए रखें, ताकि समाज में सौहार्द कायम रहे।
