पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ राज्य के लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री Balbir Singh की देखरेख में चल रही इस योजना के तहत अब तक 44 लाख से ज्यादा हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
सरकार के मुताबिक इस योजना के जरिए 1.59 लाख मरीजों का इलाज कराया गया है। इलाज पर अब तक 311 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जा चुके हैं, जो पूरी तरह मुफ्त उपचार के रूप में दिया गया।
₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज
इस योजना के तहत परिवारों को सरकारी और पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
पहले गंभीर बीमारी के इलाज के लिए लोगों को जमीन बेचनी पड़ती थी, गहने गिरवी रखने पड़ते थे या कर्ज लेना पड़ता था। अब कई परिवार बिना आर्थिक बोझ के इलाज करवा पा रहे हैं।
जनहित वाली सरकार का दावा
मान सरकार का कहना है कि जनता के पैसे का इस्तेमाल अब लोगों की जरूरतों और मुश्किल समय में मदद के लिए किया जा रहा है।
सरकार का दावा है कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और हर परिवार तक बेहतर इलाज पहुंचाने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं।
