पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने हलवारा एयरपोर्ट का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर चल रहे कामों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एविएशन सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
पंजाब में दो एविएशन क्लब
CM मान ने बताया कि पूरे देश में पंजाब ही ऐसा राज्य है जहां दो एविएशन क्लब मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि आम परिवारों के बच्चे भी एविएशन क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकें।
उन्होंने कहा कि कम फीस होने के कारण अब साधारण परिवारों के बच्चे भी यहां एडमिशन लेकर पायलट ट्रेनिंग हासिल कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य युवाओं के लिए नए रोजगार और करियर के अवसर तैयार करना है।
साहनेवाल एयरपोर्ट बनेगा ट्रेनिंग एकेडमी
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि साहनेवाल एयरपोर्ट का इस्तेमाल एक ट्रेनिंग एकेडमी के तौर पर किया जाएगा। यहां युवाओं को एविएशन से जुड़ी ट्रेनिंग और तकनीकी शिक्षा दी जाएगी।
सरकार का मानना है कि इससे पंजाब के युवाओं को देश और विदेश में एविएशन इंडस्ट्री में बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
संजीव अरोड़ा की मेहनत की सराहना
CM मान ने कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट को शुरू करवाने और यहां से फ्लाइट्स शुरू कराने में संजीव अरोड़ा ने अहम भूमिका निभाई है।
