पर्यावरणविद और शिक्षाविद Sonam Wangchuk ने शनिवार को ऑनलाइन चल रहे “कॉकरोच” आंदोलन का समर्थन करते हुए खुद को “ऑनरेरी कॉकरोच” बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी समस्याओं और चिंताओं को समझने की जरूरत है।
क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
“कॉकरोच जनता पार्टी” यानी CJP सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन आंदोलन है। यह अभियान बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक, महंगाई और जवाबदेही जैसे मुद्दों को मजाकिया अंदाज में उठाता है। आंदोलन में कॉकरोच को संघर्ष और विरोध के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
युवाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर
सोनम वांगचुक ने कहा कि युवाओं की इस तरह की रचनात्मक अभिव्यक्ति से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि “मैसेज देने वाले को खत्म मत करो, बल्कि उसके संदेश को समझो।” वांगचुक ने इस अभियान को लोकतंत्र में फीडबैक देने का एक नया तरीका बताया।
सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा
पिछले कुछ दिनों में यह आंदोलन सोशल media पर काफी चर्चा में रहा है। दावा किया जा रहा है कि इससे जुड़े कुछ अकाउंट्स को ब्लॉक या हैक भी किया गया। इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं और अपने मुद्दों को ऑनलाइन उठा रहे हैं।
