पंजाब सरकार ने 29 जून को कबीर जयंती के अवसर पर राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। सरकार की ओर से जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार इस दिन राजपत्रित (गजेटेड) अवकाश रहेगा। इसके चलते सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड और निगम बंद रहेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है।
स्कूल पहले से हैं बंद
राज्य में गर्मी की छुट्टियों के कारण सरकारी और निजी स्कूल पहले से ही बंद हैं। ऐसे में 29 जून की छुट्टी का असर मुख्य रूप से सरकारी कार्यालयों और अन्य सरकारी संस्थानों पर रहेगा। इस दिन सामान्य सरकारी कामकाज नहीं होगा।
श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी कबीर जयंती
29 जून को संत कबीर दास की जयंती पूरे प्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
