पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष Aman Arora ने की। बैठक में अभियान की प्रगति और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
जोन और जिला स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में राज्यभर के जोन कोऑर्डिनेटर्स, जिला कोऑर्डिनेटर्स और विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों की जानकारी साझा की और अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। साथ ही, अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा भी की गई।
अगले चरण की रणनीति पर बनी सहमति
बैठक के दौरान ज़मीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अभियान के अगले चरण की रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि अभियान को गांवों और शहरों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
