पंजाब यूनिवर्सिटी की आगामी छात्र चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने छात्र राजनीति, शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आम आदमी पार्टी के रुख को सामने रखा।
शिक्षा को लेकर AAP का दावा
विधायक सुखानंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी है। उनका कहना था कि युवाओं को बेहतर शिक्षा, रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि छात्र देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
जंतर-मंतर प्रदर्शन का किया जिक्र
उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के प्रदर्शन का भी जिक्र किया। सुखानंद ने दावा किया कि उस दौरान आम आदमी पार्टी ने युवाओं का सबसे ज्यादा साथ दिया। उनके मुताबिक, युवाओं के अधिकारों और उनके संघर्ष के मुद्दों पर पार्टी लगातार उनके साथ खड़ी रही है।
युवाओं के संघर्ष को बताया अहम
विधायक ने कहा कि युवाओं के संघर्ष और एकजुटता ने बीजेपी के घमंड को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने छात्र राजनीति में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनावों में भी छात्र अपने मुद्दों और अधिकारों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
