आम आदमी पार्टी के पंजाब सह-प्रभारी और पूर्व दिल्ली मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद पंजाब की राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली की एंटी-करप्शन ब्रांच ने जैन के साथ पांच अन्य लोगों को भी मामले में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े टेंडरों में अनियमितताएं हुई थीं।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जैन की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP नेताओं के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। उन्होंने इसे विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की कोशिश बताया और कहा कि ऐसी कार्रवाई लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंता का विषय है।
AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि BJP पंजाब चुनाव में कमजोर स्थिति के कारण घबराई हुई है और इसी वजह से सत्येंद्र जैन को पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की कथित तानाशाही से जोड़ते हुए कहा कि देश की जनता इस कार्रवाई को देख रही है।
