पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मस्तुआना साहिब में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान कीर्तन दरबार में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने गुरु घर में माथा टेका और पंजाब की खुशहाली व लोगों की तरक्की के लिए अरदास की।
गुरु साहिब का संदेश सबसे बड़ी ताकत
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समाज को साझीवालता, बराबरी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और समानता की राह दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा इतिहास
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार गुरु साहिबानों और महान शहीदों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका कहना है कि पंजाब की समृद्ध धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत से युवाओं को जोड़ना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास को बेहतर तरीके से समझ सकें।

धार्मिक आयोजनों के लिए सरकार का सहयोग
भगवंत मान ने कहा कि गुरु घरों से जुड़े कार्यों और प्रकाश पर्व जैसे धार्मिक आयोजनों के लिए सरकारी खजाने से सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने पंजाब के लोगों के लिए खुशहाली, शांति और परिवारों की तरक्की की कामना भी की।
