पंजाब की भगवंत मान सरकार के मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण के तहत बटाला में भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विधायक शेरी कलसी ने खुद मौके पर पहुंचकर अभियान की अगुवाई की। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी और सफाई सेवक भी उनके साथ मौजूद रहे।
सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर अभियान
सफाई मुहिम के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्वच्छता व्यवस्था पर ध्यान दिया गया। विधायक शेरी कलसी ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर अभियान की निगरानी की और शहर को साफ-सुथरा रखने पर जोर दिया। मान सरकार के इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक जगहों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
शहरवासियों से भी मांगा सहयोग
विधायक ने बटाला के लोगों से अपील की कि वे मिशन क्लीन पंजाब का हिस्सा बनें और अपने आसपास गंदगी जमा न होने दें। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रयास तभी ज्यादा प्रभावी होंगे, जब शहर के लोग भी सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे।
जनभागीदारी से मजबूत होगी मुहिम
बटाला में चलाया गया यह अभियान प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को एक साथ जोड़ने की कोशिश की जा रही है। अभियान के दौरान स्वच्छता को लेकर लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।।
