Soaked gram: सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने के फायदे, आयरन की कमी होगी पूरी

Soaked gram: सुबह खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए कई अद्भुत लाभ प्रदान कर सकता है। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, वसा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स से भरपूर चना आपके लिए फायदेमंद होता है।

 इसे सुबह खाली पेट खाने से कई समस्याओं से राहत मिलती है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट चने के सेवन के फायदे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

हड्डियों को मजबूत बनाएं: चने में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों की घनत्व को बढ़ाते हैं और जोड़ की लचीलापन को सुधारते हैं। नियमित रूप से भीगे हुए चने का सेवन करने से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करें: बारिश के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए चने को अपनी डाइट में शामिल करें।

मोटापे पर नियंत्रण: यदि आप भी अधिक वजन से परेशान हैं, तो सुबह के समय चने को अपनी डाइट में शामिल करें। भीगे हुए चने का सेवन करने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकेगा।

ख़ून की कमी के लिए प्रभावी: यदि आप एनीमिया से पीड़ित हैं, तो अपने आहार में चने को जरूर शामिल करें। भीगे हुए चने का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। आयरन से भरपूर होने के कारण, गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए भी यह फायदेमंद है।

डायबिटीज में लाभकारी: यदि आप डायबिटिक हैं, तो भीगे हुए चने का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है। चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन ब्लड शुगर के बढ़ने को रोकते हैं।

सुबह खाली पेट चने का सेवन करते समय ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में न खाएं। एक मुट्ठी चने को मूंग दाल के साथ खाना भी लाभकारी होता है। 

यदि मूंग दाल उपलब्ध नहीं है, तो आधे कप भीगे हुए चने का सेवन भी लाभकारी होता है।