
मई के अंत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले 26 मई 2025 के ताजा भाव जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमत में हल्का उछाल देखने को मिला है।
सोने के दाम में गिरावट, चांदी में तेजी
सोने के रेट में आज ₹440 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमत में ₹100 प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है। अब 24 कैरेट सोना करीब ₹97,790 प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट ₹1,00,000 प्रति किलो पर पहुंच चुका है।
अलग-अलग शहरों में सोने के रेट (26 मई 2025)
18 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)
-
दिल्ली: ₹73,350
-
कोलकाता और मुंबई: ₹73,230
-
इंदौर और भोपाल: ₹73,270
-
चेन्नई: ₹73,750
22 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)
-
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर: ₹89,650
-
भोपाल और इंदौर: ₹89,550
-
हैदराबाद, केरल, कोलकाता, मुंबई: ₹89,500
24 कैरेट सोने की कीमत (10 ग्राम)
-
भोपाल और इंदौर: ₹97,790
-
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹97,640
-
हैदराबाद, केरल, मुंबई, बेंगलुरु: ₹97,690
-
चेन्नई: ₹97,640
चांदी के ताजा भाव (1 किलो)
-
दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ: ₹1,00,000
-
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,11,000
-
भोपाल और इंदौर: ₹1,00,000
कैसे जांचें सोने की शुद्धता?
अगर आप असली और शुद्ध सोना खरीदना चाहते हैं, तो सोने पर लगे हॉलमार्क को जरूर देखें। हॉलमार्क भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा दिया जाता है जो सोने की शुद्धता को दर्शाता है।
-
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और इस पर “999” लिखा होता है।
-
22 कैरेट सोना 91.6% शुद्ध होता है और इस पर “916” अंकित होता है।
-
18 कैरेट पर “750”, 21 कैरेट पर “875”, और 23 कैरेट पर “958” लिखा होता है।
24 कैरेट सोने के सिक्के मिलते हैं लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते क्योंकि यह बहुत नरम होता है। इसलिए ज्वैलर्स आमतौर पर 18, 20 या 22 कैरेट के सोने से जेवर तैयार करते हैं, जिनमें थोड़ी बहुत अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी या जिंक मिलाई जाती हैं।
निवेश या खरीदारी से पहले करें यह काम
अगर आप सोने या चांदी में निवेश करना चाहते हैं, तो बाजार के ताजे रेट्स पर नजर रखना जरूरी है। साथ ही, हॉलमार्क शुद्धता की जांच जरूर करें और अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी अधिकृत ज्वैलर्स से संपर्क करें।
सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव होता है, इसलिए सही समय पर सही निर्णय लेना फायदेमंद हो सकता है।