
आज 11 अप्रैल 2025 को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखी गई है। देशभर में सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इससे न केवल निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है, बल्कि आम लोग भी सोच में पड़ गए हैं कि क्या अब सोना खरीदना ठीक रहेगा या नहीं।
आज की सोने की कीमतें (10 ग्राम के हिसाब से):
24 कैरेट सोना: ₹95,400
22 कैरेट सोना: ₹87,450
18 कैरेट सोना: ₹71,550
इन कीमतों में बीते दो दिनों के मुकाबले भारी बढ़ोतरी देखी गई है। खास बात यह है कि यह सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चमका
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत $3,237.56 प्रति औंस तक पहुंच गई, जो अब तक की सबसे अधिक दर मानी जा रही है। इसका कारण है दुनिया भर में फैली आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर की गिरती कीमत और कई देशों के बीच बढ़ता तनाव। जब भी बाजार में अस्थिरता होती है, निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने को चुनते हैं।
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
दिल्ली: 24K – ₹95,550 | 22K – ₹87,600
मुंबई: 24K – ₹95,400 | 22K – ₹87,450
चेन्नई: 24K – ₹95,400 | 22K – ₹87,450
बेंगलुरु और हैदराबाद: दाम लगभग मुंबई जैसे ही हैं।
MCX पर भी तेजी
भारत के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत ₹93,736 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। यह भी एक नया रिकॉर्ड है और इससे बाजार में हलचल और बढ़ गई है।
चांदी भी पीछे नहीं
चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। आज 1 किलो चांदी ₹97,100 में बिक रही है। बीते 24 घंटों में इसमें ₹100 की बढ़ोतरी हुई है।
सोना महंगा क्यों हो रहा है?
वैश्विक बाजार में डॉलर कमजोर हो रहा है।
निवेशक स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव से घबरा कर सोने में पैसा लगा रहे हैं।
अमेरिका, चीन और अन्य देशों में मंदी की आंशका के कारण लोग अब सोने को एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं।
भारत में शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है, जिससे मांग और बढ़ गई है।
क्या करें निवेशक और आम खरीदार?
अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय थोड़ा सतर्कता बरतने का है। बाजार में कीमतें बहुत ऊंची हैं और आगे इसमें गिरावट भी आ सकती है। निवेश से पहले किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह ज़रूर लें। वहीं अगर आप गहनों के लिए खरीदारी करना चाहते हैं, तो जल्दी करें, क्योंकि कीमतें और बढ़ सकती हैं।
सोने की चमक इन दिनों सबका ध्यान खींच रही है। चाहे वह निवेशक