
अगर आप आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इसके दाम ज़रूर जान लें, क्योंकि सोमवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाज़ार में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के चलते सोना एक बार फिर महंगा हो गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बढ़ी कीमत
सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 918 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 93,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह बढ़ोतरी 0.99% मानी जा रही है। इस वायदा सौदे में कुल 10,743 लॉट का कारोबार हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बाजार में भारी दिलचस्पी देखने को मिली।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह उछाल नए सौदों और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में आई मजबूती के कारण हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमत में तेजी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है। न्यूयॉर्क में सोने का वायदा 0.80% की बढ़त के साथ 3,229.30 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच गया है। इससे घरेलू बाजार पर भी सीधा असर पड़ा है।
शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
---|---|---|---|
चेन्नई | 86,090 | 93,920 | 70,940 |
मुंबई | 86,090 | 93,920 | 70,440 |
दिल्ली | 86,240 | 94,070 | 70,560 |
कोलकाता | 86,090 | 93,920 | 70,440 |
जयपुर | 86,240 | 94,070 | 70,560 |
गुरुग्राम | 86,240 | 94,070 | 70,560 |
नोएडा | 86,240 | 94,070 | 70,560 |
हैदराबाद | 86,090 | 93,920 | 70,440 |
बेंगलुरु | 86,090 | 93,920 | 70,440 |
चंडीगढ़ | 86,240 | 94,070 | 70,560 |
क्यों बढ़ रही है कीमत?
सोने की कीमतों में इस तेजी के पीछे कई वजहें हो सकती हैं:
-
वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता
-
डॉलर की कमजोरी
-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगाई की चिंता
-
निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव
क्या करें ग्राहक?
अगर आप सोने में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है, क्योंकि विशेषज्ञों का कहना है कि कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है। हालांकि, जो ग्राहक आभूषण खरीदने का सोच रहे हैं, उनके लिए यह थोड़ा महंगा सौदा हो सकता है।
सोना फिर से रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहा है। ऐसे में खरीदारी से पहले सोच-समझकर फैसला लें और ताज़ा दर जरूर जांचें।