
लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा और जरूरी अंग है। यह शरीर में खाने को पचाने, ज़रूरी एंज़ाइम बनाने और ज़हरीले पदार्थों को बाहर निकालने जैसे कई काम करता है। लिवर में हल्की परेशानी आने पर यह खुद को ठीक कर लेता है, लेकिन अगर लिवर में कोई बीमारी हो जाए तो इसका असर पूरे शरीर पर तेज़ी से दिखने लगता है। इसीलिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत ज़रूरी है।
कहावत है कि “भोजन ही दवा है” – यानी अगर आप सही खानपान रखेंगे, तो आपको दवा की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर आप उल्टा तला-भुना और ज़्यादा वसा वाला खाना खाते हैं, या शारीरिक मेहनत नहीं करते, तो लिवर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और कई तरह की बीमारियों की शुरुआत हो जाती है।
आइए जानते हैं, लिवर के लिए सबसे ज़्यादा नुकसानदायक चीज़ें कौन-कौन सी हैं?
1. शराब (Alcohol)
लिवर के लिए सबसे बड़ा खतरा शराब मानी जाती है। इसके ज़्यादा सेवन से फैटी लिवर, लिवर में सूजन, जख्म और सिरोसिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। शराब लिवर को खराब कर देती है और हैपेटाइटिस का खतरा भी बढ़ जाता है।
2. तला-भुना और फैटी खाना
बहुत ज़्यादा तले और चिकनाई वाले खाने से लिवर में फैट जमने लगता है, जिससे उसकी काम करने की ताकत घट जाती है। ऐसे खाने से बचना चाहिए।
3. मीठा और चीनी से भरे खाद्य पदार्थ
ज़्यादा चीनी वाले पेय पदार्थ, मिठाइयाँ, पैक्ड जूस और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीज़ें लिवर में सूजन बढ़ाती हैं और उसके फंक्शन को प्रभावित करती हैं।
4. पैक्ड और प्रोसेस्ड स्नैक्स
बाज़ार में मिलने वाले पैक्ड फूड जैसे चिप्स, नमकीन, कुकीज़, रेडीमेड स्नैक्स में अधिक मात्रा में नमक, तेल और केमिकल्स होते हैं जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं।
5. मैदा और रिफाइंड अनाज
मैदे से बनी चीज़ें जैसे समोसे, पिज़्ज़ा, पास्ता, बर्गर, कुकीज़ और केक लिवर के लिए अच्छे नहीं होते। ये पचने में मुश्किल होते हैं और लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं।
6. अत्यधिक नमक
बहुत ज़्यादा नमक का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है। यह सिर्फ लिवर ही नहीं, बल्कि किडनी और ब्लड प्रेशर पर भी असर डालता है।
7. रेड मीट (मटन/पोरक)
अगर ज़्यादा मात्रा में मटन या पोरक जैसे रेड मीट खाए जाएं तो यह लिवर में फैट बढ़ा सकता है और लिवर की सेहत को बिगाड़ सकता है।
8. बहुत ज़्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना
ज्यादा मसाले और मिर्च वाला भोजन लिवर में जलन पैदा कर सकता है और लंबे समय में यह नुकसानदायक साबित हो सकता है।
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
-
हरी सब्जियां और ताजे फल ज्यादा खाएं।
-
साबुत अनाज जैसे दालें, ओट्स, ब्राउन राइस को भोजन में शामिल करें।
-
भरपूर पानी पिएं ताकि शरीर डिटॉक्स होता रहे।
-
नियमित व्यायाम करें, चाहे हल्की वॉक ही क्यों न हो।
-
शराब और धूम्रपान से दूर रहें।
-
ज़्यादा मिर्च, नमक और तेल से बचें।
-
फास्ट फूड और जंक फूड को हफ्ते में एक बार तक सीमित करें।
ध्यान रखें – अगर आपका लिवर ठीक है, तो पूरा शरीर बेहतर काम करेगा। लिवर का ख्याल रखना यानी लंबी, स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी जीना!