
बटाला पुलिस की बड़ी सफलता, जैंटीपुर और राइमल ब्लास्ट मामलों का खुलासा
बटाला पुलिस ने अमृतसर के जैंटीपुर और राइमल में हुए ग्रेनेड हमलों का खुलासा कर लिया है। इस केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित और विशाल भट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। हथियारों की बरामदगी के दौरान मोहित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में मोहित घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, बटाला ले जाया गया। इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।
ग्रेनेड हमलों की घटनाएं
1. 15 जनवरी 2025 – अमृतसर के जैंटीपुर में पप्पू जैंटीपुरिया के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ।
2. 17 फरवरी 2025 (रात 8 बजे) – राइमल में पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल के घर पर ग्रेनेड फेंका गया।
इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी अमेरिका में बैठे आतंकी हैप्पी पछिया ने सोशल मीडिया पर ली थी।
जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी
बटाला पुलिस ने लगातार जांच करते हुए इस केस को सुलझा लिया और मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया:
मोहित (पुत्र जसपाल), निवासी बुद्धे दी खुही – इसने कांस्टेबल के घर पर ग्रेनेड फेंका था। (गिरफ्तार)
विशाल भट्टी (पुत्र सज्जन), निवासी बसरपुरा, बटाला (गिरफ्तार)
रविंदर सिंह, निवासी बुद्धे दी खुही (अभी फरार)
राजबीर (पुत्र अमरबीर), निवासी बुद्धे दी खुही (अभी फरार)
हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़
गिरफ्तारी के बाद पुलिस मोहित को हमले में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मोहित को गोली लगी और उसे अस्पताल भेजा गया।
बरामद हथियार:
एक 30-बोर पिस्टल, जिसका इस्तेमाल मोहित ने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए किया।
आगे की कार्रवाई जारी
इस केस के अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बटाला पुलिस की इस बड़ी सफलता से पंजाब में हुए सभी ग्रेनेड हमलों का खुलासा हो गया है।