
चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2025
पंजाब सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री प्रवीण कुमार सिन्हा (RR:1994) को विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब का नया प्रमुख नियुक्त किया है। वह श्री सुरिंदर पाल सिंह परमार (IPS, SPS:1997) की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
श्री सिन्हा वर्तमान में एडीजीपी (NRI) और एडीजीपी (इंटेलिजेंस), पंजाब के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें इन जिम्मेदारियों के साथ-साथ विजिलेंस ब्यूरो, एसएएस नगर के चीफ डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री सिन्हा को तुरंत अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक शेखर की ओर से राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किया गया।
यह नियुक्ति राज्य में प्रशासनिक कार्यों की निगरानी और भ्रष्टाचार नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।