Liver Detox Water: मानसून में पेट और त्वचा की समस्याओं से राहत पाने के लिए लिवर डिटॉक्स वॉटर बनाएं

Liver Detox Water: मानसून के मौसम में पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं। इस मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। बाहर का खाना, ज्यादा जंक फूड, तैलीय और मसालेदार भोजन से सेहत बिगड़ सकती है।

इसके कारण लिवर को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खराब जीवनशैली के कारण फैटी लिवर की समस्या बढ़ जाती है, जो लिवर के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों पर भी असर डालती है।

इसलिए, खराब जीवनशैली के साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए समय-समय पर लिवर को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। इससे लिवर से जुड़ी समस्याएं कम होंगी और लिवर स्वस्थ रहेगा। पेट दर्द, कब्ज, अपच और लिवर से जुड़ी समस्याएं मानसून में अधिक बढ़ जाती हैं। ऐसे में आप घर पर बनाए गए डिटॉक्स वॉटर से लिवर को साफ कर सकते हैं।

सबसे पहले 1 लीटर साफ फिल्टर्ड पानी लें।इसमें 5 तुलसी की पत्तियां और 10 पुदीने की पत्तियां डालें।

पानी में हरे सेब के छोटे टुकड़े डालें।अब 1 चमच चिया बीज को धोकर इसमें डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और 1 घंटे के लिए छोड़ दें।अब इस पानी को धीरे-धीरे पीते रहें। आप इसे रोजाना पी सकते हैं, या चाहें तो इसे हफ्ते में केवल 2 दिन भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कब्ज से राहत: रोजाना डिटॉक्स वॉटर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। यह पेट को साफ करता है और आंतों की कार्यप्रणाली को सुधारता है।

पेशाब से संबंधित समस्याओं में राहत: डिटॉक्स वॉटर पीने से पेशाब से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं, जैसे पेशाब की कमी या जलन। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और मूत्र प्रणाली को स्वस्थ बनाए रखता है।

पेट की समस्याओं का समाधान: जो लोग पेट से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जैसे अपच या गैस, उन्हें डिटॉक्स वॉटर पीना चाहिए। यह पेट से गंदगी निकालता है और पाचन तंत्र को सुधारता है।

वजन घटाने में मदद: रोजाना डिटॉक्स वॉटर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर की विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है।