Punjab Police और AGTF पंजाब ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ राज्यभर में अपनी कार्रवाई जारी रखी हुई है। अभियान के 121वें दिन चिन्हित स्थानों पर बड़े स्तर पर टारगेटेड रेड्स की गईं।
पुलिस के मुताबिक पूरे पंजाब में कुल 552 छापे मारे गए। इन कार्रवाइयों के दौरान 243 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 4 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
हथियार भी बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया है। अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ लगातार खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीमों ने कई संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली और अपराध से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई।
कुल गिरफ्तारियां 30,964 तक पहुंचीं
पंजाब पुलिस के अनुसार इस राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 30,964 हो गई है। लगातार हो रही कार्रवाई के कारण अपराधियों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।
सरकार और पुलिस का कहना है कि पंजाब में गैंगस्टर कल्चर और संगठित अपराध को खत्म करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लोगों से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है। किसी भी गैंगस्टर गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी गुप्त रूप से साझा करने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 जारी की गई है।
