पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रहे ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत पुलिस ने 62वें दिन भी बड़ी कार्रवाई की। पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर राज्य के अलग-अलग जिलों में टारगेटेड ऑपरेशन चलाए। इस अभियान का मकसद गैंगस्टरों के पूरे नेटवर्क को तोड़ना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।
186 आरोपियों की गिरफ्तारी
इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 186 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 3 घोषित अपराधियों (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स) को भी पकड़ा गया, जो लंबे समय से पुलिस से फरार चल रहे थे। इन गिरफ्तारियों से अपराध जगत में हलचल मच गई है और गैंगस्टर नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
कुल गिरफ्तारियां 16,497 के पार
पुलिस के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 16,497 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह आंकड़ा बताता है कि पंजाब पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और अपराधियों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही।
लोगों से सहयोग की अपील
पंजाब पुलिस ने आम जनता से भी इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी गैंगस्टर या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से दे सकते हैं। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।
सुरक्षित पंजाब के लिए प्रतिबद्ध
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वह गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार चल रही इस कार्रवाई से राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है और लोगों में भरोसा बढ़ रहा है।
