पंजाब की धरती इस वक्त एक बड़े बदलाव की गवाह बन रही है। जहां कभी गांवों के युवाओं का भविष्य नशे की गिरफ्त में फंसा नजर आता था, वहीं अब वही युवा खेल के मैदानों में पसीना बहाकर अपना भविष्य संवार रहे हैं। इस बदलाव का श्रेय जाता है पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को, जिन्होंने नशे के खिलाफ जंग छेड़ते हुए खेलों को युवाओं की नई राह बना दिया है।
3,000 वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का निर्माण शुरू
पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में 10,000 लो-कॉस्ट खेल मैदान और 3,000 हाई-वैल्यू वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इनमें से पहले चरण में 3,000 वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। ये स्टेडियम केवल खेल गतिविधियों का केंद्र नहीं होंगे, बल्कि युवाओं के लिए एक नई जीवनशैली, आत्मविश्वास और सेहतमंद भविष्य की नींव भी रखेंगे।
AAP सरकार का 1,184 करोड़ रुपये का खेल बजट
खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से सरकार ने 1,184 करोड़ रुपये का विशेष बजट जारी किया है।
- 966 करोड़ रुपये खेल विभाग के सिविल वर्क्स पर खर्च किए जाएंगे।
- 126 करोड़ रुपये मनरेगा के अंतर्गत ग्रासिंग, वॉकिंग ट्रैक और पौधारोपण पर।
- 102 करोड़ रुपये खेल सामग्री, झूले, गोलपोस्ट, नेट और बच्चों के खेलने की सुविधाओं पर खर्च होंगे।
गांवों में नई पहचान बन रहे खेल मैदान
जो खेल मैदान पहले सिर्फ शहरों तक सीमित थे, अब गांवों की पहचान बन रहे हैं। ये मैदान पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे —
- फेंसिंग से सुरक्षित
- हरी घास से ढंके हुए
- हाई मास्ट लाइटों से रोशन
- शुद्ध पानी और साफ टॉयलेट्स की सुविधा
- हर उम्र के लिए फिटनेस उपकरण और जिम
इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी अब सेहतमंद जीवनशैली अपना सकेंगे और युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।
तेज़ और पारदर्शी निर्माण प्रक्रिया
प्रदेश के 3,083 गांवों में इन वर्ल्ड क्लास स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित की जा चुकी है और निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। सबसे खास बात यह है कि सभी टेंडर प्रक्रिया मात्र दो से तीन दिनों में पूरी की जा रही है, जिससे विकास कार्यों में देरी नहीं हो रही।
नशा नहीं, खेल है अब युवाओं का सपना
पहले जहां युवा खाली समय में गलत संगत में पड़ जाते थे, अब वही युवा मैदान में खेल भावना, अनुशासन और फिटनेस को अपना रहे हैं। अब वे सिर्फ टीवी पर क्रिकेट, हॉकी या कबड्डी नहीं देखेंगे, बल्कि खुद मैदान पर उतरेंगे और अपने गांव का, अपने राज्य का नाम रोशन करेंगे।
यह पहल पंजाब को एक स्वस्थ, जागरूक और प्रेरणादायक राज्य की ओर ले जा रही है, जहां खेल सिर्फ शौक नहीं, बल्कि बदलाव की ताकत बन चुके हैं।
