22 सितंबर, 2025 से शारदिया नवरात्रि शुरू हो गई है और इसी के साथ नई GST नीति भी लागू हो गई है। इस बदलाव के तहत कारें, टीवी, बाईक और अन्य घरेलू सामान आम आदमी और मध्यम वर्ग के लिए सस्ते हो गए हैं।
नई GST नीति के मुताबिक, पेट्रोल, LPG या CNG से चलने वाली छोटी कारें (इंजन ≤1200 cc, लंबाई ≤4 मीटर) अब 18% GST के तहत आएंगी। वहीं, ≤1500 cc इंजन वाली डीज़ल कारों पर भी 18% GST लगेगा। दूसरी ओर, लग्ज़री और बड़े वाहनों पर 40% GST लगेगा, लेकिन कोई कंपेनसेशन सैस नहीं लगेगा। पहले इन वाहनों पर 28% GST और कंपेनसेशन सैस लागू था।
बड़ी ऑटो कंपनियों ने की कीमतों में कटौती
GST में बदलाव के बाद प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। टाटा, हुंडई, होंडा, महिंद्रा, स्कोडा और टोयोटा जैसी कंपनियों ने ग्राहकों को राहत देने के लिए कीमतों में लाखों रुपये तक की कमी की है।
टाटा मोटर्स
-
Nexon: 1.55 लाख रुपये तक कम
-
Safari: 1.45 लाख रुपये तक कम
-
Harrier: 1.40 लाख रुपये तक कम
-
Punch: 85,000 रुपये तक कम
-
Tiago: 75,000 रुपये तक कम
-
Altroz: 1.10 लाख रुपये तक कम
महिंद्रा एंड महिंद्रा
-
Bolero/Neo: 1.27 लाख रुपये तक कम
-
XUV3OO पेट्रोल: 1.40 लाख रुपये तक कम
-
XUV3OO डीज़ल: 1.56 लाख रुपये तक कम
-
Thar 2WD: 1.35 लाख रुपये तक कम
-
Thar 4WD: 1.01 लाख रुपये तक कम
-
Scorpio-N: 1.45 लाख रुपये तक कम
-
XUV700: 1.43 लाख रुपये तक कम
मारूति सुज़ुकी
-
S-Presso: 1.29 लाख रुपये तक कम
-
Alto K10: 1.07 लाख रुपये तक कम
-
Swift: 84,600 रुपये तक कम
-
Dzire: 87,700 रुपये तक कम
-
Brezza: 1.12 लाख रुपये तक कम
टोयोटा
-
Fortuner: 3.49 लाख रुपये तक कम
-
Legender: 3.34 लाख रुपये तक कम
-
Hilux: 2.52 लाख रुपये तक कम
-
Vellfire: 2.78 लाख रुपये तक कम
-
Innova Crysta: 1.80 लाख रुपये तक कम
हुंडई
-
Venue: 1.23 लाख रुपये तक कम
-
Creta: 72,000 रुपये तक कम
-
Tucson: 2.40 लाख रुपये तक कम
होंडा, MG और KIA
-
Honda Elevate: 58,000 रुपये तक कम
-
MG Hector: 1.49 लाख रुपये तक कम
-
Gloster: 3.04 लाख रुपये तक कम
-
KIA Carnival: 4.48 लाख रुपये तक कम
-
Sonet: 1.64 लाख रुपये तक कम
स्कोडा
-
Kodiaq: 3.3 लाख रुपये तक कम
-
Kushaq: 66,000 रुपये तक कम
-
Kylq: 1.19 लाख रुपये तक कम
ग्राहकों को मिलने वाली राहत
नई GST नीति और कीमतों में कटौती के चलते ग्राहकों को नई कारें खरीदने में बड़ी राहत मिलने वाली है। छोटे और मध्यम वर्ग के खरीदार अब कम GST और घटी कीमतों का लाभ उठाकर अपनी पसंद की कार खरीद सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस कदम से ऑटो सेक्टर में बिक्री बढ़ सकती है और घरेलू बाजार को भी मजबूती मिलेगी। नई GST नीति से महंगाई पर भी असर पड़ेगा और ग्राहकों को कीमतों में स्पष्ट राहत महसूस होगी।
