आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में खान-पान और शारीरिक गतिविधियों की अनदेखी हेल्थ पर बड़ा असर डालती है। इसका सीधा प्रभाव हमारे शरीर के कई अंगों पर पड़ता है, खासतौर पर लिवर पर। हाल के वर्षों में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ी है, क्योंकि लोग ज्यादा देर तक बैठकर काम करते हैं और तला-भुना या प्रोसेस्ड खाना अधिक खा रहे हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस गंभीर लगने वाली समस्या से निपटने में आपकी किचन की एक बेहद साधारण चीज मदद कर सकती है — नींबू।
फैटी लिवर आखिर होता क्यों है?
लिवर शरीर का प्राकृतिक फिल्टर है, जो खून को साफ रखता है और टॉक्सिंस बाहर निकालता है।
लेकिन जब हम रोज़ाना ज्यादा तला-भुना खाना, शक्करयुक्त ड्रिंक्स, शराब या देर रात खाना खाना शुरू कर देते हैं, तो लिवर पर जरूरत से ज्यादा भार पड़ने लगता है।
धीरे-धीरे इसमें फैट जमा होने लगता है और फैटी लिवर की समस्या पैदा हो जाती है।
इसके कुछ शुरुआती संकेत इस प्रकार होते हैं:
-
शरीर में थकान
-
पेट भारी महसूस होना
-
भूख कम लगना
-
नींद सही न आना
कैसे काम करता है नींबू वाला डिटॉक्स?
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और विटामिन C लिवर को साफ करने में मददगार होते हैं।
ये शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते हैं और लिवर के सेल्स को एक्टिव रखते हैं।
अगर आप कुछ हफ्तों तक नींबू के साथ एक साधारण डिटॉक्स रूटीन अपनाएं, तो लिवर का बोझ काफी कम हो सकता है।
सुबह के नींबू पानी से करें शुरुआत
डिटॉक्स की शुरुआत सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पीने से होती है।
यह कदम लिवर को पूरे दिन एक्टिव रखता है और पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।
-
चाहें तो एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं
-
इससे शरीर को नेचुरल एनर्जी मिलती है
-
पेट हल्का और शांत रहता है
खाने में करें छोटे बदलाव
डिटॉक्स का मतलब भूखे रहना नहीं है।
लिवर को बेहतर करने के लिए आपको सिर्फ ये छोटे बदलाव करने हैं:
-
कम तेल और हल्का खाना
-
पैकेट वाले स्नैक्स और मीठे पेय से दूरी
-
हर मील में थोड़ी नींबू की कुछ बूंदें
-
सलाद, दाल, सब्जी या सूप में नींबू जोड़ें
इनसे न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा बल्कि लिवर की सफाई भी बेहतर होगी।
थोड़ी एक्सरसाइज और अच्छी नींद है ज़रूरी
लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में नियमित एक्सरसाइज बेहद मददगार है।
आप रोज़ाना बस 30 मिनट इनमे से कोई भी गतिविधि करें:
-
हल्की वॉक
-
योग
-
स्ट्रेचिंग
पसीना निकलने से शरीर के टॉक्सिंस कम होते हैं और लिवर पर दबाव भी घटता है।
इसके साथ ही अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है।
रात में देर तक जागना लिवर की मरम्मत प्रक्रिया को रोक देता है, जिससे फैट जमा होने की समस्या बढ़ सकती है।
