दिसंबर 2025 का महीना शुरू होते ही कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका असर आम लोगों से लेकर यात्रियों और बैंक ग्राहकों तक पर पड़ने वाला है। महीने की शुरुआत में ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बदलीं, एटीएफ के दाम बढ़े और SBI ने अपनी एक पुरानी सर्विस को बंद कर दिया। साथ ही इस महीने कई ज़रूरी डेडलाइन भी खत्म हो चुकी हैं। यहां जानें क्या-क्या बदला है और इनका आप पर क्या असर पड़ेगा।
SBI ने बंद की mCASH सर्विस
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 1 दिसंबर से अपनी mCASH सर्विस को बंद कर दिया है।
इस सर्विस की मदद से ग्राहक सिर्फ मोबाइल नंबर डालकर पैसे भेज सकते थे, जिसमें अकाउंट नंबर या IFSC कोड की आवश्यकता नहीं होती थी।
अब ग्राहक mCASH लिंक के जरिए पेमेंट का दावा नहीं कर पाएंगे। बैंक ने सलाह दी है कि भविष्य में ग्राहक UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे सुरक्षित विकल्पों का उपयोग करें।
कॉमर्शियल LPG सस्ता हुआ
1 दिसंबर से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है।
दामों में यह कटौती 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर लागू हुई है।
-
दिल्ली व कोलकाता: 10 रुपये सस्ता
-
मुंबई व चेन्नई: 11 रुपये की कमी
हालांकि घरेलू LPG सिलेंडरों की कीमतें इस बार भी जस की तस बनी हुई हैं।
एटीएफ महंगा, हवाई सफर पर बढ़ सकता है खर्च
हर महीने की तरह इस बार भी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बदलाव हुआ है।
1 दिसंबर 2025 से लागू नए रेट्स के अनुसार एटीएफ अब पहले से महंगा हो गया है:
-
दिल्ली: 94,543.02 से बढ़कर 99,676.77 रुपये/किलोलीटर
-
मुंबई: 88,444.87 से बढ़कर 93,281.04 रुपये/किलोलीटर
-
चेन्नई: 98,089.68 से बढ़कर 1,03,301.80 रुपये/किलोलीटर
-
कोलकाता: 97,549.18 से बढ़कर 1,02,371.02 रुपये/किलोलीटर
एटीएफ महंगा होने का सीधा असर हवाई टिकटों पर पड़ सकता है और आने वाले समय में हवाई यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है।
दिसंबर में 17 दिन बैंक बंद रहेंगे
यदि आप दिसंबर में बैंक संबंधी कोई काम करने वाले हैं, तो बाहर निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें।
इस महीने कुल 17 दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी, जिनमें शामिल हैं:
-
रविवार की छुट्टियां
-
दूसरा और चौथा शनिवार
-
राज्य-विशिष्ट त्योहार
अपनी शाखा जाने से पहले RBI की वेबसाइट पर अपडेटेड हॉलिडे लिस्ट ज़रूर देख लें।
महत्वपूर्ण डेडलाइन हुई खत्म
दिसंबर आने से पहले कई अहम कामों की डेडलाइन पूरी हो चुकी है:
-
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने की अंतिम तारीख
-
30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर की गई थी
-
अब यह समय सीमा खत्म हो चुकी है
-
-
पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख
-
30 नवंबर थी
-
फिलहाल इसे बढ़ाने पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है
-
