‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 282वें दिन पंजाब पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 298 स्थानों पर छापेमारी की। इस सफल ऑपरेशन में पुलिस ने 70 एफआईआर दर्ज कर 89 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
इस तरह पिछले 282 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 39,711 तक पहुंच गई है, जो इस अभियान की गंभीरता और निरंतरता को दिखाती है।
तस्करों से मिली भारी मात्रा में नशा
इस दिन की छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से—
-
6.7 किलो हेरोइन
-
350 ग्राम अफीम
-
2382 नशीली गोलियां
-
5080 रुपये की ड्रग मनी
बरामद की। यह बरामदगी साबित करती है कि पुलिस लगातार नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है।
900 से अधिक पुलिसकर्मी उतरे मैदान में
इस बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व 63 गैज़ेटेड अधिकारियों की निगरानी में किया गया।
100 से अधिक पुलिस टीमों में शामिल 900 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने पूरे राज्य में छापेमार कार्रवाई की।
पुलिस ने दिनभर चले इस ऑपरेशन में—
-
311 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की,
-
जबकि 27 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी भी किया।
मिशन का लक्ष्य: नशा–मुक्त पंजाब
राज्य सरकार और पंजाब पुलिस की यह मुहिम लगातार तेज़ हो रही है। हर दिन नई रणनीति के साथ नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि पंजाब को नशे की जकड़ से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।
