चंडीगढ़:
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों के विभागीय आवंटन और तबादलों से संबंधित आदेश जारी किए हैं। कार्मिक विभाग (IAS ब्रांच) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार IAS अधिकारी गुरकीरत किरपाल सिंह को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एस. करुणा राजू समेत 3 IAS और 1 PCS अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

प्रमुख नियुक्तियां और विभागीय आवंटन:
गुरकीरत किरपाल सिंह, IAS (2001) को प्रशासनिक सचिव, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
एस. करुणा राजू, IAS (1998) को पंजाब भवन, नई दिल्ली में प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
हर्षुनीत पाल सिंह बराड़, IAS (2020) को निदेशक, उच्च शिक्षा, पंजाब बनाया गया है। साथ ही उन्हें पंजाब इन्फोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आनंद सागर शर्मा, PCS (2012) को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), गुरदासपुर के पद पर तैनात किया गया है।
सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। जिन अधिकारियों को फिलहाल कोई नई तैनाती नहीं दी गई है, उन्हें कार्मिक विभाग को रिपोर्ट करने को कहा गया है।
पंजाब सरकार के अनुसार यह प्रशासनिक बदलाव शासन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
