पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की शुकराना यात्रा तरन तारन स्थित गुरद्वारा बीर बाबा बुड्ढा साहिब पहुंची। यहां संगत ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। धार्मिक माहौल और बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया।
CM भगवंत मान ने कहा कि बाबा बुड्ढा साहिब जी की पवित्र धरती पर मिला सम्मान और संगत का प्यार उनके दिल को भक्ति और आनंद से भर गया है। उन्होंने कहा कि यह वही पवित्र स्थान है जिसे ब्रह्म ज्ञानी धन-धन बाबा बुड्ढा साहिब जी के चरणों का आशीर्वाद प्राप्त है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब के आशीर्वाद और संगत की प्रार्थनाओं के कारण उनकी सरकार को बेअदबी जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ सख्त कानून लाने की ताकत मिली। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ कानून बनाना नहीं बल्कि पवित्र ग्रंथों और गुरुओं की गरिमा को हमेशा बनाए रखना है।
CM भगवंत मान ने गुरु साहिब से पूरे राष्ट्र पर अपनी कृपा बनाए रखने और लोगों को धर्म तथा सत्य के मार्ग पर चलने की शक्ति देने की अरदास की। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं और संगत का दिल से धन्यवाद भी किया।
