Punjab Police और Anti Narcotics Task Force Punjab द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। अभियान के 435वें दिन पंजाब पुलिस ने राज्यभर में कई जगहों पर छापेमारी कर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया।
67 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुल 67 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 7.8 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई। पुलिस ने 581 नशीली गोलियां और कैप्सूल भी जब्त किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, नशे के कारोबार से कमाए गए 12,200 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।
नशा छुड़ाने के लिए भी उठाए कदम
अभियान के दौरान सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को सुधारने की दिशा में भी काम किया गया। पुलिस ने 9 लोगों को नशा-मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया। उन्हें इलाज और काउंसलिंग के लिए प्रेरित किया गया।
लगातार सख्ती बरत रही पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।
