Arvind Kejriwal ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि NEET का पेपर चौथी बार लीक हुआ है, जो सरकार की बड़ी विफलता को दिखाता है। केजरीवाल ने कहा कि अगर बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं, तो इसके पीछे बड़े स्तर पर मिलीभगत और राजनीतिक संरक्षण हो सकता है।
छात्रों की मानसिक परेशानी पर जताई चिंता
अरविंद केजरीवाल ने उन लाखों छात्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जो इस विवाद के कारण मानसिक तनाव और चिंता से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे सालों तक मेहनत करते हैं, परिवार अपनी जमा पूंजी खर्च कर कोचिंग करवाते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके सपनों को तोड़ देती हैं।
मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
AAP प्रमुख ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही, जो गैर-कानूनी तरीके से परीक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले के पेपर लीक मामलों में भी आरोपियों को कड़ी सजा नहीं मिली, जिसकी वजह से ऐसे गिरोह लगातार सक्रिय हैं।
NEET परीक्षा रद्द होने से बढ़ी चिंता
NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA ने परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। इस मामले की जांच अब केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई है।
