पंजाब की राजनीति में माझा क्षेत्र से एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व विधायक राजमहिंदर सिंह मजीठा, पूर्व RTI कमिश्नर हेमिंदर Singh मजीठा और चीफ़ खालसा दीवान के मौजूदा सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
इन नेताओं ने मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मजीठा विधानसभा क्षेत्र से AAP नेता तलबीर सिंह गिल भी मौजूद रहे।
मान सरकार की नीतियों से प्रभावित हुए नेता
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद नेताओं ने कहा कि वे पंजाब सरकार के जन-हितैषी कार्यों और विकास नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। उनका कहना था कि पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान ने लोगों के बीच नई उम्मीद पैदा की है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर तीनों नेताओं का सम्मान किया और उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया। उन्होंने कहा कि यह जुड़ाव आम आदमी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि मजीठा परिवार का पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में लंबे समय से प्रभाव रहा है।
“रंगला पंजाब” के सपने को मिलेगी मजबूती
CM भगवंत मान ने कहा कि अनुभवी और साफ छवि वाले नेताओं के साथ आने से “रंगला पंजाब” बनाने का सपना और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब की तरक्की, युवाओं के भविष्य और किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार लोगों का भरोसा जीत रही है और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी हस्तियां पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रही हैं। माझा क्षेत्र में मजीठा परिवार के AAP में शामिल होने को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है।
