मोहाली में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 866 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चयनित युवाओं को बधाई दी और उन्हें पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य विभाग में भर्ती को बताया बड़ी उपलब्धि
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में स्वास्थ्य विभाग में रिकॉर्ड संख्या में भर्तियां की गई हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताते हुए कहा कि योग्य युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
आम आदमी क्लीनिकों की सेवाओं का किया जिक्र
डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य में संचालित 1,090 आम आदमी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में हर दिन औसतन 90 हजार मरीज मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने ने कहा की प्राथमिक स्वस्थ्य सेवा लोगों को घरों के नज़दीक मिल रही है , जो की बड़े-बड़े प्राइवेट क्लिनिक से बेहतर है
