पंजाब में नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार और पंजाब पुलिस का अभियान लगातार जारी है। ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान अब 527 दिनों का सफर पूरा कर चुका है।
137 नशा तस्कर गिरफ्तार
पंजाब पुलिस की कार्रवाई के दौरान अलग-अलग मामलों में 137 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का फोकस नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं तक नशे की पहुंच रोकने पर है।
हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 1.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा 2,103 नशीली गोलियां और नशे की बिक्री से जुड़े 1,450 रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे की अवैध सप्लाई पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
नशे से दूर करने पर भी जोर
पंजाब पुलिस केवल नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है। अभियान के दौरान 13 लोगों की काउंसलिंग भी की गई और उन्हें नशा छोड़कर डी-एडिक्शन व पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे अभियान में कार्रवाई के साथ-साथ नशे से प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में वापस लाने पर भी जोर दिखाई देता है।
