पंजाब में बरसात के दौरान किसानों की फसलों को जलभराव और पानी से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए मान सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार की ओर से गांवों और खेतों के आसपास बनी ड्रेनों की सफाई का काम लगातार जारी है। इसका मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी की निकासी को बेहतर बनाना है, ताकि खेतों में लंबे समय तक पानी जमा न रहे।
ड्रेनों से निकाली जा रही गाद
सफाई अभियान के दौरान ड्रेनों में जमा गाद, मिट्टी और अन्य रुकावटों को हटाया जा रहा है। ड्रेनों की सफाई होने से पानी के बहाव में रुकावट कम होगी और बारिश के दौरान पानी तेजी से बाहर निकल सकेगा। इससे खेतों में जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
ज्यादा बारिश में मिलेगी राहत
मानसून के दौरान कई इलाकों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने पर खेतों में पानी भरने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में साफ ड्रेन बारिश के पानी की निकासी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सरकार का प्रयास है कि ज्यादा बारिश होने की स्थिति में किसानों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े और उनकी फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
समय रहते तैयारी
ड्रप्रशासन की ओर से जल निकासी व्यवस्था को सुचारू रखने पर ध्यान दिया है, ताकि बारिश का पानी खेतों और रिहायशी इलाकों में जमा होने के बजाय सही तरीके से बाहर निकल सके।
