पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली के पी.सी.ए. (PCA) स्टेडियम में आयोजित समारोह में हिस्सा लेकर ‘शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग’ का आगाज किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की मौजूदगी में लीग की चमचमाती ट्रॉफी को भी दिखाया।
युवा क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह टूर्नामेंट पंजाब के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। लीग के जरिए खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने और अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा।
प्रतिभा की कमी नहीं, मौके की जरूरत
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही अवसर और बेहतर मंच देने की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने लीग में हिस्सा ले रही सभी टीमों और खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवा क्रिकेटरों से पूरे जोश के साथ खेलने और अपने प्रदर्शन से पंजाब का नाम रोशन करने की अपील की।
