आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है! पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) ने श्री राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।

यह जानकारी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीट के ज़रिए दी। राजिंदर गुप्ता पंजाब से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पार्टी का कहना है कि उनका अनुभव और समर्पण संसद में पंजाब की आवाज़ को और मज़बूती से उठाएगा।
