आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए शनिवार को विभिन्न जिलों के लिए ब्लॉक प्रधानों की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी ने राज्य के सभी जिलों में इन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया है।
अमन अरोड़ा का संदेश
पंजाब के आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नए नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ एक पद नहीं है, बल्कि पंजाब के लोगों की सेवा का अवसर है।
जनता की समस्याओं को पहुँचाएंगे सरकार तक
अरोड़ा ने भरोसा जताया कि नए पदाधिकारी आम लोगों की समस्याओं और जरूरतों को सरकार तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी मिलकर रंगले पंजाब के सपनों को साकार करेगी।




