Aam Aadmi Party पंजाब ने नशा मुक्ति मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
नई नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अभियान को और मजबूत करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर कई पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद भी किया।




