Anurag Dhanda ने BJP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब और पंजाबी कलाकारों के खिलाफ एक साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि यह महज़ इत्तेफाक नहीं बल्कि BJP की “एंटी पंजाब” सोच को दिखाता है। उनके बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।
दिलजीत दोसांझ को लेकर कही बड़ी बात
अनुराग ढांडा ने दावा किया कि कुछ दिन पहले पंजाबी गायक और अभिनेता Diljit Dosanjh को BJP में शामिल होने का ऑफर दिया गया था। उन्होंने कहा कि दिलजीत दोसांझ ने इस ऑफर को साफ तौर पर ठुकरा दिया। इसके बाद उनके मैनेजर के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का किया जिक्र
AAP नेता ने आरोप लगाया कि गुजरात में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को BJP सरकार का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दिलजीत के मैनेजर के घर पर हुई फायरिंग के पीछे बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ढांडा ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
पंजाबियों को डराने की कोशिश का आरोप
अनुराग ढांडा ने कहा कि BJP पंजाबियों को डराकर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मशहूर पंजाबी चेहरों को निशाना बनाकर डर का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि लोगों पर दबाव बनाया जा सके।
