पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पूरे पंजाब में BJP के दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में BJP ने 90 लाख वोटों की हेराफेरी कर धोखे से सत्ता हासिल की है और अब पंजाब में भी ऐसी ही राजनीति करने के सपने देख रही है।
जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
हरपाल चीमा ने कहा कि BJP केंद्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर भाजपा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलेगी। चीमा ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे पंजाब के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
आज पूरे पंजाब में प्रदर्शन
Aam Aadmi Party के वॉलंटियर्स आज पंजाब के हर जिले में सड़कों पर उतरेंगे। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र और पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है।
