पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादलों के आदेश देर रात जारी किए गए, जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें आईएएस मनवेश सिंह सिद्धू, आईएएस गिरीश दयालन, आईएएस संयम अग्रवाल, आईएएस विशेष सारंगल, आईएएस साक्षी साहनी और आईएएस प्रीति यादव शामिल हैं। सरकार ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से आदेश लागू कर दिए हैं।
प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी
सरकार का मानना है कि नए पदस्थापन से प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। विभागों में बेहतर समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।


